अंबरनाथ: उत्तर भारत मोर्चा के डोंबिवली पश्चिम के पूर्व अध्यक्ष, वर्तमान भाजपा कल्याण जिला सदस्य सुनील शुक्ला भाजपा के संघटन करनेवाले कार्यकर्ता है. डोंबिवली मे भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी को साथ लेकर वो संघटन कर रहे. भाजपा के माध्यम से लोगों की समस्या और उन समस्या का निराकरण कर रहे है. भाजपा के सभी कार्यक्रम और आंदोलन मे हिस्सा ले रहे हैं. डोंबिवली मे भाजपा की ताकद और बडा रहे हैं इसलिये उत्तर भारतीय मोर्चा कल्याण जिल्हा मंडल ने उन्हे अंबरनाथ पूर्व, उ. भा. मो. प्रभारी पद नियुक्त किया है. कल्याण जिल्हा के अध्यक्ष नाना सूर्यवंशी, कल्याण भाजपा लोकसभा प्रभारी शशिकांत कांबले और उत्तर भारत मोर्चा कल्याण जिल्हाध्यक्ष श्री.नागेंद्र फौजदार शर्मा ने सुनील शुक्ला को एक समारोह मे नियुक्त पत्र देकर शुभकामनाये दी और पार्टी को आगे बढाने के लिए कहा है. अंबरनाथ पूर्व मंडल प्रभारी पद मिलने के बाद सुनील शुक्ला ने कहा की मुझे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बडी जिमेदारी दी है और जो भरोसा मुझपर डाला है मैं तरह से पुरा करने का प्रयास करुंगा मुझे भाजपा की सेवा करने का जो अवसर दिया है मैं मेरे पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और भाजपा परिवार का आभार मानता हुं. सुनील शुक्ला को नयी जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थक कार्यकर्ता और भाजपा के नेता और कार्यकर्ता ने सुनील शुक्ला का अभिनंदन करके उन्हे शुभकामना दि है. सुनील शुक्ला ने सभी भाजपा परिवार के नेता, कार्यकर्ता का आभार माना और भाजपा के संघटन के लिय दिन रात मेहनत करूंगा ऐसां विश्वास सभी नेता और कार्यकर्ता को दिया हैं, कार्यक्रम मे रवि सिंह ठाकुर, दिनेश दुबे,इंद्रप्रकाश मिश्रा आदि भाजपा नेता मौजुद थे.
